Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रूडो के कार्यक्रम में खालिस्तान के नारे लगने पर भारत ने कनाडाई राजदूत को किया तलब

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 29 April, 2024
टोरंटो (कनाडा) में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की उपस्थिति में खालसा दिवस कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने के बाद भारत ने कनाडा के उप-उच्चायुक्त को तलब किया है। केंद्र ने मामले में गहरी चिंता और आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह एक बार फिर कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिली राजनीतिक शह को दर्शाता है।"