Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन के ड्राइवर ने न तो सिग्नल तोड़ा, न ही रफ्तार अधिक थी: ट्रिपल ट्रेन हादसे पर रेलवे बोर्ड

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 4 June, 2023
रेलवे बोर्ड के ऑपरेशन्स और बिज़नेस डेवलपमेंट की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सिग्नल नहीं तोड़ा था और न ही ट्रेन की रफ्तार ज़्यादा थी। उन्होंने कहा कि ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ी जो रिकॉर्ड में भी मौजूद है। बकौल जया, ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं।
read more at Twitter