Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन में 4 लोगों की हत्या के बाद पूर्व आरपीएफ जवान ने मामा से कहा था- ब्रेकिंग न्यूज़ देखो

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 22 October, 2023
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने एक चार्जशीट के हवाले से बताया है कि जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जुलाई में अपने वरिष्ठ अधिकारी और 3 यात्रियों की हत्या करने वाले पूर्व आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतनसिंह चौधरी ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी थी। मामा ने जब उसपर विश्वास नहीं किया तो उसने टीवी पर 'ब्रेकिंग न्यूज़' देखने को कहा था।