ट्रेन में समोसे के अंदर निकले पीले कागज़ की फोटो यात्री ने शेयर की; आईआरसीटीसी ने दिया जवाब
बांद्रा-लखनऊ वीकली एक्सप्रेस में खरीदे गए समोसे में निकले पीले कागज़ की तस्वीरें एक यात्री ने शेयर की हैं। उसने ट्वीट किया, "मैं आईआरसीटीसी को (उसके) भोजन के लिए सलाम करता हूं।" आईआरसीटीसी ने जवाब में कहा कि मामले पर संज्ञान लिया गया है और लिखा, "असुविधा के लिए खेद है। कृपया डीएम में पीएनआर और मोबाइल नंबर शेयर करें।"
read more at Twitter


