ट्रेन लेट कराने के लिए बम की फर्ज़ी कॉल करने पर दिल्ली में वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वायुसेना के एक अधिकारी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कॉल कर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम की झूठी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी को मुंबई पोस्टिंग के लिए जाना था और ट्रेन को लेट करवाने के लिए उसने फर्ज़ी कॉल की थी। बकौल पुलिस, आरोपी नशे में था।
read more at हिन्दुस्तान


