ट्रैफिक पुलिसकर्मी को छत्तीसगढ़ में सड़क पर मिला ₹45 लाख के नोटों से भरा बैग, थाने में सौंपा
रायपुर (छत्तीसगढ़) में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को ड्यूटी से लौटते वक्त शनिवार को सड़क पर ₹45 लाख के नोटों से भरा बैग मिला था जिसे उन्होंने सिविल लाइन्स थाने में सौंप दिया। रायपुर रेंज के आईजी ओ.पी. पाल और रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस कार्य के लिए सिन्हा की तारीफ की और नकद इनाम की घोषणा की।
read more at ABP न्यूज़


