ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तमिलनाडु में ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट को मारे थप्पड़, कॉलर पकड़कर खींचा
तमिलनाडु में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट को कई बार थप्पड़ मारने और उसे कॉलर पकड़कर खींचने के वीडियो व तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। श्रीविल्लिपुत्तूर के डीएसपी ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पर कई केस दर्ज हैं और उसने ब्लेड जैसे हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला किया था जिसके बाद पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।


