ट्रैविस हेड ने जड़ा आईपीएल के इतिहास में एसआरएच की ओर से सबसे तेज़ शतक
एसआरएच के ओपनर ट्रैविस हेड ने सोमवार को आईपीएल के इतिहास में एसआरएच की ओर से सबसे तेज़ शतक जड़ दिया। 30 वर्षीय हेड ने आरसीबी के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक पूरा कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था जिन्होंने 2017 में केकेआर के खिलाफ एसआरएच की ओर से 43 गेंदों पर शतक जड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


