'ट्वाइलाइट' फेम ऐक्टर रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी गर्लफ्रेंड सूकी वॉटरहाउस पहली बार बने माता-पिता
'ट्वाइलाइट' और 'द बैटमैन' समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी गर्लफ्रेंड व गायिका सूकी वॉटरहाउस अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में बेबी स्ट्रॉलर के साथ घूमते इस कपल की तस्वीर भी सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, कपल ने 2018 में डेट करना शुरू किया था।
read more at ABP न्यूज़


