ट्विंकल खन्ना ने हासिल की अपनी मास्टर्स की डिग्री, अक्षय ने कहा- आप पर गर्व है
ऐक्टर अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को मास्टर्स डिग्री हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में ट्विंकल का रील शेयर कर लिखा, "मुझे आप पर गर्व है। अब महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप घर वापस कब आ रही हैं।" गौरतलब है, ट्विंकल ने फिक्शन राइटिंग में लंदन विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है।
read more at R. भारत


