ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल होंगे एलन मस्क
ट्विटर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को अपने निदेशक मंडल में शामिल कर रही है। कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट किया, "वह हमारी सेवाओं में यकीन रखते हैं व गंभीर आलोचक हैं और हमें ट्विटर और बोर्डरूम में इसकी ही ज़रूरत है।" गौरतलब है, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
read more at क्विंट हिंदी


