ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने लॉन्च किया ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी 'ब्लूस्काई'
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी द्वारा समर्थित 'ब्लूस्काई' का बीटा वर्ज़न एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया है जिसे ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। 'ब्लूस्काई' को 2019 में ट्विटर में ही डेवलप किया गया था जब डोर्सी ट्विटर के सीईओ थे। डोर्सी ने ब्लूस्काई को 'अलग-अलग सोशल मीडिया के लिए स्वतंत्र विकेंद्रीकृत स्थान' बताया था।


