ट्विटर ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई के अकाउंट से 'काली' के विवादित पोस्टर के ट्वीट को हटाया
ट्विटर ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' की फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई के अकाउंट से देवी के कॉस्ट्यूम में महिला को सिगरेट पीते दिखाए जाने वाले पोस्टर के ट्वीट को हटा दिया है। दरअसल, कई राज्यों में मां काली का अपमान करने के आरोप में मणिमेकलाई के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। फिल्ममेकर ने 2 जुलाई को यह पोस्टर साझा किया था।
read more at ABP न्यूज़


