Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ठंड से मंडप में दूल्हे के बेहोश होने पर दुल्हन ने झारखंड में तोड़ी शादी

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 17 December, 2024
देवघर (झारखंड) में एक दूल्हे के कथित रूप से ठंड के कारण मंडप में बेहोश होने के बाद दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने का मामला सामने आया है। दुल्हन ने डेढ़ घंटे बाद दूल्हे को होश आने पर उसे बीमारी होने का हवाला देकर शादी तोड़ दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया लेकिन समझौता नहीं हो पाया।