Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश: टॉयलेट में रखा खाना खिलाड़ियों को देने पर ठाकुर

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 20 September 2022
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को शौचालय के फर्श पर रखा हुआ खाना परोसे जाने के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने आरोपी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मैंने ठेकेदार को भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश भी दिया है।"
read more at Twitter