डेंटिस्ट ने बताया- क्यों नहीं शेयर करना चाहिए टूथब्रश
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट डॉ. निशा ठक्कर ने बताया है कि क्यों लोगों को अपना टूथब्रश शेयर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "टूथब्रश में गम डिज़ीज़, कैविटीज़ और इंफेक्शन कारक बैक्टीरिया होते हैं जो ब्रश शेयर करने से पार्टनर में चले जाते हैं। इसके अलावा कॉमन कोल्ड...फ्लू जैसे वायरस भी फैल सकते हैं। टूथब्रश शेयर करने से निमोनिया तक हो सकता है।"


