डंकी रूट से विदेश भेजने वाले एजेंट्स पर यूपी में हुई कार्रवाई, 20 लोग गिरफ्तार
डंकी रूट से लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंट्स के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं और 20 से ज़्यादा एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, ये एजेंट लोगों को वीज़ा, नौकरी के झूठे वादे कर ठगते थे।
read more at हिन्दुस्तान


