Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टरों पर हमला होने पर 6 घंटे के भीतर दर्ज कराएं FIR: अस्पतालों से केंद्र सरकार

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 16 August, 2024
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों से कहा है कि अगर किसी स्वास्थ्यकर्मी पर ड्यूटी के दौरान हमला होता है तो वे 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कराएं। केंद्र ने कहा कि डॉक्टरों पर हमले आम हो गए हैं और कुछ मामलों में उन्हें धमकाया भी जाता है या गाली-गलौज की जाती है।
read more at ABP न्यूज़