Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बच्चों की मोबाइल फोन की लत छुड़ाने के लिए बताए 5 'आसान' टिप्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 19 September, 2024
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका रुस्‍तगी ने बच्चों की फोन की लत छुड़ाने के लिए 5 'आसान' टिप्स बताए हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता थोड़े सख्त बनकर बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम का रूटीन तय करें, उनके लिए कोई पसंदीदा ऐक्टिविटी ढूंढें, खुद से फोन दूर रखें, उन्हें दोस्तों व खिलौनों का साथ दें और घर में छोटे-मोटे टास्क दें।