Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताए ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 9 January, 2025
श्रीराम मेमोरियल अस्पताल (लखनऊ) में ईएनटी सर्जन डॉक्टर अनुराग दीवान ने ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण बताए हैं। इनमें मुंह में घाव, अल्सर (जो 2-3 हफ्तों में ठीक ना हो), गाल के अंदर या मसूड़ों पर मोटा या कठोर धब्बा, चबाने, बोलने या निगलने में परेशानी, दांतों का हिलना या बिना कारण दांतों का गिर जाना आदि शामिल हैं।