Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताए सर्दियों में आंखों में जलन या चुभन से जुड़ी समस्याओं से बचने के उपाय

short by मनीष झा / on Wednesday, 15 January 2025
गुरुग्राम में नोबल आई केयर के निदेशक डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने सर्दियों में आंखों में सूखापन, चुभन-जलन जैसी समस्याओं से बचने के संबंध में उपाय बताए हैं। उन्होंने कहा कि खुद को हाइड्रेटेड रखें और ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें जिससे आंखों में नमी रखने में मदद मिलेगी और सर्दियों में यूवी किरणों से बचने के लिए धूप का चश्मा पहनें।