डॉक्टर ने बताया- किन लोगों को मोटापा कम करने वाली दवा मौनजारो की डोज़ नहीं लेनी चाहिए
डॉक्टर राशि चहल ने कहा है कि पैंक्रियाटाइटिस व टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित और गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भारत में मोटापा कम करने के लिए लॉन्च हुई दवा 'मौनजारो' की डोज़ नहीं लेनी चाहिए। गौरतलब है, 'मौनजारो' के इस्तेमाल से 72 हफ्ते में 15एमजी की डोज़ पर 21.8-किलोग्राम और 5एमजी पर 15.4-किलोग्राम वज़न कम हो सकता है।
read more at Hindustan Times


