डॉक्टर ने बताया, पूरे साल छोटे बच्चे को नहलाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
रांची के मीनाक्षी हॉस्पिटल्स के चीफ नियोनेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रंजन कुमार के मुताबिक, बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है और उसकी वयस्कों से तुलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, "सर्दियों में बच्चों को रोज़ नहलाने से बचना चाहिए। मानसून में बच्चे की सेहत सही है तो उसे रोज़ नहला सकते हैं। हर मौसम में बच्चों को गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए।"
read more at न्यूज़24 हिन्दी


