डॉक्टर ने बताया- स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को क्या-क्या करना चाहिए
डॉक्टर जगदीश हिरेमथ ने बताया है कि स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को स्वस्थ आहार लेना चाहिए और व्यायाम के माध्यम से धीरे-धीरे वज़न घटाना चाहिए। बकौल डॉक्टर, पुरुषों को स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए व शराब पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये स्पर्म की गुणवत्ता खराब करते हैं और बच्चे पैदा ना कर पाने के जोखिम को बढ़ाते हैं।


