डॉक्टर ने बताया नेज़ल रिंसिंग करते समय नहीं करनी चाहिए कौनसी गलतियां
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक, नेज़ल रिंसिंग (सलाइन सॉल्यूशन से नाक की सफाई) साइनस और बलगम से राहत दिलाती है। बकौल डॉक्टर, नल के पानी से नेज़ल रिंसिंग न करें, इससे कई तरह के इंफेक्शन्स हो सकते हैं। इसके अलावा, नेज़ल रिंसिंग में किसी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल न करें, इससे नाक की टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचा सकता है।
read more at Instagram


