Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया सर्दी में रूम हीटर चलाना हो सकता है जानलेवा और कैसे बरतें सावधानियां

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 30 December, 2024
बलिया (यूपी) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया है कि सर्दियों में रूम हीटर चलाकर सोना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने बताया कि हीटर या ब्लोअर ऑक्सीजन पर अटैक कर ज़हरीली गैसों को बढ़ावा देते हैं इसलिए इन्हें चलाते समय दरवाज़ा या खिड़की थोड़ी सी खुली रखनी चाहिए। बकौल डॉक्टर, इन्हें लगातार ऑन नहीं रखना चाहिए।