डॉक्टर ने बताया सर्दियां शुरू होते ही क्यों बढ़ने लगते हैं सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू के मामले
सीके बिरला हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉक्टर विकास मित्तल ने सर्दियां शुरू होते ही सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू के मामले बढ़ने के चार कारण बताए हैं। उन्होंने बताया, "हवा में परागकण, फफूंदी, धूल-मिट्टी के प्रदूषक कण बढ़ जाते हैं, हवा एलर्जन को दूर-दूर तक ले जाती है...हवा से नमी घट जाती है जिससे श्वसन मार्ग सूख जाते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


