डॉक्टर शालिनी सालुंके के मुताबिक, 90% लोग पानी ठीक से नहीं पीते हैं। उन्होंने कहा, "सुबह उठते ही 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं ताकि रातभर की डीहाइड्रेशन दूर हो। पानी हमेशा आराम से घूंट भर-भरकर पीना चाहिए। बैठकर पानी पीने से शरीर उसे बेहतर तरीके से एब्ज़ॉर्ब कर लेता है।" बकौल डॉक्टर, खाना खाकर तुरंत पानी पीने से बचें।