डॉक्टर रेप-मर्डर केस में DNA और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर एम्स की राय लेगी CBI
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप-हत्या मामले में सीबीआई ने एम्स से डीएनए और फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के लिए मदद मांगी है। एम्स यह पता लगाएगा कि मामले में केवल आरोपी ही शामिल था या और भी थे। गौरतलब है, 9 अगस्त को डॉक्टर का शव अस्पताल में मिला था और उसके शरीर पर काफी चोट थीं।
read more at News18 हिंदी


