Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डाक विभाग ने किन चीज़ों को दस्तावेज़ श्रेणी में दी है जगह?

short by Aakanksha / on Tuesday, 28 July, 2026
डाक विभाग ने पहली बार दस्तावेज़ की परिभाषा को नोटिफाई किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े प्रोडक्ट्स (वेलकम किट, लेटर, पासबुक, चेक बुक, बैंक डिटेल्स, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड) को डॉक्यूमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। राखी के लिफाफे/पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड जैसे 500-ग्राम तक के नॉन-कमर्शियल पैकेट भी डॉक्यूमेंट माने जाएंगे।