डीजीसीए ने नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर लगाया ₹90 लाख का जुर्माना
विमानन नियामक डीजीसीए ने अयोग्य चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान संचालित करने के लिए एअर इंडिया पर ₹90 लाख का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए के मुताबिक, विनियामक प्रावधानों के उल्लंघन से सुरक्षा पर काफी असर पड़ सकता है। एअर इंडिया के परिचालन निदेशक व प्रशिक्षण निदेशक पर क्रमश: ₹6 लाख और ₹3 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
read more at भाषा


