रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज लिमिटेड ने चौथी तिमाही में मज़बूत नतीजे पेश किए हैं। तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.6% बढ़कर ₹146.6 करोड़ रहा। कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹646.8 करोड़ हो गई। कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹1/शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।