डेडपूल की पहली झलक वाला कॉमिक बुक का पेज नीलामी में ₹8 करोड़ में बिका
न्यूयॉर्क के हेरिटेज नीलामी घर ने 'न्यू म्यूटेंट्स' #98 कॉमिक बुक के पेज 14 को $960,000 (₹8 करोड़ से अधिक) की कीमत पर बेचा है। इस पेज पर मार्वल कॉमिक्स के किरदार डेडपूल की पहली झलक दिखाई गई है। पेज के कलाकार रॉब लिफेल्ड ने नीलामी पर कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था यह इतने प्रभावशाली कीमत पर बिकेगा।"
read more at NewsBytes हिन्दी


