Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को अगर बराबर वोट मिले तो कैसे होगा विजेता का फैसला?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 5 November, 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज (मंगलवार) वोटिंग जारी है। अमेरिका में 538 सदस्यों वाले इलेक्टोरल कॉलेज में से 270 से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनता है। अगर डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को 269-269 वोट मिलते हैं तो संविधान के हिसाब से प्रतिनिधि सभा राष्ट्रपति चुनेगी और सीनेट उप-राष्ट्रपति का चयन करेगी।