Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 20 January 2025
रिपब्लिकन पार्टी के नेता डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली। ट्रंप को नवंबर-2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स मिले थे और उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया था जिन्हें 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स मिले थे। ट्रंप इससे पहले अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।