डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के साथियों के खिलाफ NSA एक्सटेंड नहीं करेगी पंजाब सरकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिब्रूगढ़ (असम) जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों के खिलाफ पंजाब सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की अवधि नहीं बढ़ाएगी। ये सभी अजनाला थाने पर हुए हमले के आरोपी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों को पंजाब लाकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं, सभी आरोपियों को डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने की व्यवस्था की जा रही है।
read more at इंडिया टीवी


