Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चढ़ते बाज़ार में 20% तक लुढ़का इस कंपनी का शेयर, एक एलान से तगड़ी सेलिंग

short / on Monday, 16 November 2026
प्रिकोल लिमिटेड के शेयर सोमवार को चढ़ते बाज़ार में कारोबार के दौरान 19.7% तक लुढ़ककर ₹599.95 के लो तक गए। कंपनी ने बताया कि उसके प्रमोटर, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को एक अलग एंटिटी 'प्रिकोल ऑटोटेक' के रूप में अलग (डीमर्ज) कर रहे हैं। इसके बाद प्रमोटर उसमें अपनी पूरी 38.51% हिस्सेदारी ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म 'वारबर्ग पिंकस' को बेच देंगे।
read more at Moneycontrol