ड्यूटी पर रील बनाना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने जारी किए निर्देश
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने ड्यूटी के दौरान रील बनाने और बिना अनुमति सोशल मीडिया से कमाई करने पर सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, बिना इजाज़त वीडियो बनाकर पैसे कमाना रेलवे सर्विसेज़ (कंडक्ट) रूल्स 1966 के तहत यह उल्लंघन माना जाएगा। प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भेजे गए हैं।
read more at Abplive


