डायबिटीज़ और थायरॉयड समेत किन बीमारियों में खानी चाहिए कौनसे अनाज की रोटी?
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि अगर डायबिटीज़ है तो जौ (बारले) और शरीर में आयरन का स्तर कम है तो गर्मियों में समक और सर्दियों में बाजरे की रोटी खानी चाहिए। उन्होंने बताया कि थायरॉयड में अमरंथ, हड्डियां कमज़ोर होने पर रागी, कब्ज़ होने पर ज्वार और हार्ट हेल्थ को अच्छा रखने के लिए बारले की रोटी खाएं।
read more at Instagram


