Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ड्रिंक ऐंड ड्राइव को लेकर यहां सख्त हुए नियम, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो सीधे सस्पेंड होगा लाइसेंस

short by खुशी / on Thursday, 2 October 2025
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन कड़े कदम उठाने जा रहा है। बीते दिनों उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस 3-महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, बार-बार कानून तोड़ने पर लाइसेंस हमेशा के लिए भी रद्द किया जा सकता है।