ड्रोन बनाने वाली कंपनी ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹152 करोड़ का ऑर्डर
रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन बनाने वाली कंपनी ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड को ₹152 करोड़ का ऑर्डर दिया है। कंपनी को मिला यह ऑर्डर मंत्रालय को एल-70 बंदूक के लिए एकीकृत एयर डिफेंस कॉम्बैट सिम्युलेटर की आपूर्ति के लिए है जिसे 18-महीने में पूरा किया जाना है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 3% की उछाल के साथ ₹1,475.95 पर पहुंच गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


