प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त रहकर युवाओं को खुद को बचाना है। उन्होंने कहा, "ड्रग्स कुछ समय के लिए हाई देता है...लेकिन करियर और पारिवारिक जीवन लो कर देता है।" पीएम ने कहा, "हमें नशे को किसी तरह की स्वीकार्यता नहीं देनी है।"