डेवी चेस का 35 साल की उम्र में हुआ निधन, 'द रिंग' में डरावने रोल से मिली थी पहचान
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस डेवी चेस का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 'लिलो ऐंड स्टिच' में लिलो की आवाज़ थीं और फिल्म 'द रिंग' में समारा मॉर्गन का डरावना किरदार निभाया था। उनके बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज़ के अनुसार, डेवी मेनिनजाइटिस और खून के गंभीर संक्रमण से जूझ रही थीं जिससे हुई जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ।


