Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डेविड वॉर्नर को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 25 November, 2024
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला है। वॉर्नर ने 2009 से 2024 तक आईपीएल में कुल 184 मैच खेले जिनमें 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,565 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि वॉर्नर आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से खेले थे।