Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डेविड वॉर्नर ने स्वीकार किया शराब पीकर गाड़ी चलाने का जुर्म, 9 महीने तक की हो सकती है जेल

short by Himanshu / on Wednesday, 22 July, 2026
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि सिडनी में उनकी ब्लड अल्कोहल रीडिंग कानूनी सीमा से दोगुनी से ज़्यादा पाई गई थी। वॉर्नर पर AU$2,200 (₹1.49 लाख) तक का जुर्माना लग सकता है और 9 महीने तक की जेल की सज़ा भी हो सकती है।