Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डेविड वॉर्नर पर लगा लाइफटाइम लीडरशिप बैन 6 साल बाद हटाया गया

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 25 October, 2024
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पर लगा लाइफटाइम लीडरशिप बैन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 6 साल बाद हटा दिया है। सैंडपेपर कांड के बाद लगे बैन के तहत वॉर्नर किसी भी स्तर पर ​टीम की कप्तानी नहीं कर सकते थे। हालांकि वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं मगर वह अब भी बीबीएल समेत कई टी20 लीग्स में खेल रहे हैं।