भारत में 9-साल से रह रही डच महिला इवाना ने मुंबई में मां बनने का अनुभव साझा किया है। बकौल इवाना, नीदरलैंड में प्रसव आमतौर पर 'ऐंटी-मेडिकेशन' होता है और अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज कर देते हैं। उन्होंने बताया, "मुंबई में डिलीवरी के बाद अस्पताल में बेहतरीन देखभाल मिली....नर्सों-डॉक्टरों का व्यवहार बहुत अच्छा था...बस घर लौटकर बहुत अकेला महसूस हुआ।"