Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डच सांसद का सिर कलम करने पर इनाम रखने वाले पूर्व पाक क्रिकेटर को हुई 12 साल की जेल

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 September, 2023
डच सांसद ग्रीट वाइल्डर्स का सिर कलम करने पर ₹18 लाख इनाम रखने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर खालिद लतीफ को डच कोर्ट ने 12 साल की सज़ा सुनाई है। 2018 में वाइल्डर्स द्वारा पैगंबर मोहम्मद के कार्टून की प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के बाद लतीफ ने लोगों को उनकी हत्या के लिए उकसाया था। लतीफ फिलहाल पाकिस्तान में हैं।