Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक से मिले स्वास्थ्य मंत्री; कोवैक्सीन की मंज़ूरी पर की चर्चा

short by shashank mishra / on Thursday, 12 August 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात की। मांडविया ने ट्वीट किया, "भारत बायोटेक की कोविड​​-19 वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को डब्ल्यूएचओ की मंज़ूरी के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।" वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डॉक्टर सौम्या ने कोविड-19 की रोकथाम में भारत के प्रयासों की सराहना की।