Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के EG.5 स्ट्रेन को 'वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट' के रूप में किया वर्गीकृत

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 10 August, 2023
डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका और चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के EG.5 स्ट्रेन को 'वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट' के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "दुनियाभर में यह वैरिएंट तेज़ी से फैल सकता है और इससे कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।" डब्ल्यूएचओ ने कहा कि EG.5 वैरिएंट से आम जनता को फिलहाल कम खतरा है।